ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

सहरसा जेल प्रशासन और सदर अस्पताल पर बड़ा सवाल, संदिग्ध परिस्थिति में कैदी की मौत

SAHARSA: सहरसा मंडल कारा में बंद एक कैदी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। फिलहाल सदर अस्पताल और जेल प्रशासन इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा हैं। जानकारी

सहरसा जेल प्रशासन और सदर अस्पताल पर बड़ा सवाल, संदिग्ध परिस्थिति में कैदी की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA:  सहरसा मंडल कारा में बंद एक कैदी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। फिलहाल सदर अस्पताल  और जेल प्रशासन इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा हैं। जानकारी मुताबिक देर रात एक कैदी को सदर अस्पताल लाया गया था लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है कि वह सदर अस्पताल जीवित आए थे या मृत। 


लेकिन उस वक्त सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक भी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। मृतक की पहचान 76 वर्षीय ब्रह्मी यादव के रूप में हुई है। जो सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और सहरसा मंडल कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। कैदी की मौत जेल में हुई या ईलाज के दौरान उनकी मौत हुई इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई हैं।


 इस बाबत पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ० मुकुल कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं हैं। कुछ दिन पूर्व ही वे सिविल सर्जन के पद पर  योगदान दिए हैं। कोई स्टाफ भी नहीं है जो इस संबंध में बता पाएगा। बता दें कि 4 दिन पूर्व भी जेल में बंद एक कैदी की सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा था। और आज फिर एक कैदी की संदिग्ध मौत हो गयी है। जो जेल प्रशासन और सदर अस्पताल पर सवालियां निशान खड़ा कर रहा है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता