Hindi News / news / बिहार: युवक को अपराधियों ने मारी गोली, थाना के बगल में घटना को...

बिहार: युवक को अपराधियों ने मारी गोली, थाना के बगल में घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Sep 11, 2020, 8:49:30 PM

बिहार: युवक को अपराधियों ने मारी गोली, थाना के बगल में घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया. युवक को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना वैधनाथपुर थाना के बगल की है.

युवक की स्थिति गंभीर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक कही जा रहा था. इस दौरान ही अपराधियों ने गोली मार दिया. आसपास के लोग पहुंचे और इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा. युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने युवक को क्यों गोली मारी है. लेकिन इस घटना के बाद दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि युवक पर अपराधिक प्रवृति का था. इसपर कई मामले भी दर्ज है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.