ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, लोगों ने ट्रक ड्राइवर को बनाया बंधक

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मनिहारी से निकल कर सामने आ रह

BIHAR NEWS :  सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, लोगों ने ट्रक ड्राइवर को बनाया बंधक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मनिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, मनिहारी के नवाबगंज इलाके में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें साइकिल सवार 49 वर्षीय दिलीप कुमार मंडल की मौत हो गई। घटना हंसवर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक और नवाबगंज की तरफ से साइकिल पर आ रहे दिलीप कुमार मंडल के बीच हुई। ट्रक ने देगाछी केवाला में दिलीप मंडल  को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर ट्रक को रोक लिया और चालक दल के एक व्यक्ति को पकड़ लिया।मृतक दिलीप कुमार मंडल, पिता रामरूप मंडल, केवाला पंचायत के वार्ड संख्या 2 के निवासी थे। वे अपने पीछे पत्नी ,चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।


इधर इस घटना के बाद घटनास्थल पर मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद,अपर थानाध्यक्ष राजकुमार ,एसआई गौतम कुमार,सद्दाम हुसैन मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार और उग्र परिवार को समझाया बुझाया-खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा नहीं जा सका था। हालांकि,लोगों को समझाने की कोशिश जारी थी।