1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 19, 2024, 3:47:08 PM
- फ़ोटो
ROHTAS: रोहतास के करगहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सिरसिया गांव में अचानक एक ट्रक में आग लग गयी। आग लगते ही ट्र्रक धू-धूकर जलने लगी। ट्रक से धूआं निकलता देख लोग दौ़ड़े और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। स्थानीय लोगों के प्रयास से ट्रक में लगी आग को बुझा लिया गया।
घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ट्रक में लगी आग को बुझाने के दौरान ट्रक का चालक आंशिक रूप से झुलस गया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। वही लोगों की मदद से ट्रक को पूरी तरह से जलने से बचा लिया गया। बता दें कि ट्रक में बालू लदा हुआ था। ट्रक को लेकर सासाराम-चौसा पथ होते हुए चालक नसीम यूपी जा रहा था। इसी दौरान वो सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर चाय पीने चला गया। इसी बीच ट्रक में आग लग गई।