Hindi News / news / पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर एक की मौत, एक घायल

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर एक की मौत, एक घायल

1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Dec 26, 2019, 12:27:22 PM

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर एक की मौत, एक घायल

- फ़ोटो

PATNA : पटना से सटे बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

मृतक की पहचान भोजपुर के संदेश के रहने वाले भगत सिंह के रुप में हुई है. घटना बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग के बिष्णुपुरा बुढ़िया माई के पास की है, जहां तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने बाइक में टक्कर माद दी. जिसमें बाइक सवार एख युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया,

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.