ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

RJD नेताओं के घर रेड पर भड़की JDU, नीरज कुमार बोले- केंद्र को भारी पड़ेगी ये साज़िश

PATNA : बिहार में आज सुबह-सवेरे आरजेडी के कई नेताओं को जांच के रडार पर लिया गया है, जिसके बाद अब जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जेडीयू MLC नीरज कुमार ने इस जांच को केंद्र

RJD नेताओं के घर रेड पर भड़की JDU, नीरज कुमार बोले- केंद्र को भारी पड़ेगी ये साज़िश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में आज सुबह-सवेरे आरजेडी के कई नेताओं को जांच के रडार पर लिया गया है, जिसके बाद अब जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जेडीयू MLC नीरज कुमार ने इस जांच को केंद्र की साज़िश बताई है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दे डाली है कि बिहार में जो साज़िश की जा रही है, वह बीजेपी पर भारी पड़ेगी।



नीरज कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार सीबीआई और ED को राजनीतिक हथियार के तरह इस्तेमाल कर रही है। ये बिहार में खतरनाक कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, आज राज्य सरकार बहुमत परिक्षण करने वाली है। इससे पहले ही केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई, ED से शक्ति परिक्षण करवाया जा रहा है। विधायकों की संख्या नहीं लेकिन बिहार में कुचक रचा जा रहा है। 



जेडीयू MLC ने कहा कि, 'ये लोकतंत्र की भूमि है। यहां सीबीआई और ED जैसी दर्जनों, सैंकड़ों एजेंसियों को ले आओ लेकिन दुनिया में कोई माय का लाल पैदा नहीं हुआ है जो महागठबंधन के विधायकों पर दबाब बना सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो साज़िश रच रही है, उसे जनता देख रही है। 

टैग्स