ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

लालू यादव के गार्ड को हुआ कोरोना, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की रिपोर्ट निकली पॉजिटिव

RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना से जुड़ी हुई सामने आ रही है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है. चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI :  इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना से जुड़ी हुई सामने आ रही है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है. चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है.


रांची में रिम्‍स के पेंईंग वार्ड में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है. रिम्‍स में उनके वार्ड के पास ही कोरोना का वार्ड बनाया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी लालू यादव की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद अभी अपनी गंभीर बीमारियों का रिम्‍स में इलाज करवा रहे हैं, ऐसे में कोरोना का खतरा और बढ़ गया है.


लालू यादव पर कोरोना संक्रमण के खतरे का डर पहले भी जताया गया था क्योंकि रिम्‍स में कोविड वार्ड के पास ही उनका वार्ड है. बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी सुखदेवनगर थाना का जवान है. वह लालू की सुरक्षा में तैनात था. यह भी बताया जा रहा है कि वह छुट्टी लेकर गांव बिहार गया हुआ था. गांव से वापस आने के बाद उसका कोरोना टेस्‍ट किया गया. इसमें वह पॉजिटिव पाया गया. इसके अलावा आज रांची में तीन और पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये तीनों रांची के हिंदपीढ़ी थाना में पोस्‍टेड हैं.


झारखंड में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में अब तक 2815 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. जिसमें से 20 लोगों की मौत हो गई है. पिछले 24 घंटे में एक और कोरोना मरीज की मौत हुई है. सूबे में 750 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं. बता दें कि रांची में पुलिस‍कर्मियों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है. पांच थानों के पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

टैग्स