ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

रामनवमी हिंसा: 5 बार विधायक रहे BJP नेता को पुलिस ने किया अरेस्ट, जानिए क्या है आरोप

ROHTAS : सासाराम हिंसा मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इनके गिरफ्तारी की पुष्टि शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने की है। डीआईजी ने

रामनवमी हिंसा: 5 बार विधायक रहे BJP नेता को पुलिस ने किया अरेस्ट, जानिए क्या है आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTAS : सासाराम हिंसा मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इनके गिरफ्तारी की पुष्टि शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने की है। डीआईजी ने कहा है कि जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। एसपी रोहतास जल्द ही इस पर विस्तृत  जानकारी देंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास पुलिस पूर्व विधायक को नगर थाना की पुलिस ने सासाराम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने अब इन्हें अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले रामनवमी जुलूस के बाद हुए हिंसा और पत्थरबाजी मामले में बीजेपी के तीन नेताओं ने बीते 17 जनवरी को शिवसागर थाना में सरेंडर किया था। तीन सरेंडर करने वालों में डॉ शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और रॉबिन केसरी शामिल हैं। 


मालूम हो कि, जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट जेडीयू के पास जाने से इन्होंने  चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया था। अब  रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी मामले में पुलिस की यह कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम का इस मामले में नामजद आरोपियों पर आत्मसपर्मण के लिए दबिश भी जारी है।


आपको बताते चलें कि, बिहार के 5 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर, गया और मुंगरे में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी। नालंदा में धारा 144 लागू कर दिया गया था। सासाराम, बिहारशरीफ में कई दिनों तक इंटरनेट बंद रहा था। जबकि  बिहारशरीफ में हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी।