ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

रालोजपा नेता से SVU ने की पूछताछ, पारस के करीबी पर लगा है आरोप

PATNA : पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा पर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को सहयोग करने के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने

रालोजपा नेता से SVU ने की पूछताछ, पारस के करीबी पर लगा है आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा पर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को सहयोग करने के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने नोटिस भेजा था. इस नोटिस में सुनील कुमार को आज विजिलेंस इकाई कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. एसवीयू के पूछताछ के बाद सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस भ्रष्टाचारी की संलिप्तता में नोटिस भेजा गया है, वो उसे जानते भी नहीं हैं.  


सुनील सिन्हा ने कहा कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट के द्वारा 5 दिन पहले इंजिनियर अनिल कुमार यादव के घर पर छापेमारी हुई थी. इस दौरान मैं जनप्रतिनिधि होने के नाते इलाके के एसपी जेपी मिश्रा को फ़ोन किया था. मैंने उनसे फोन पर कहा था कि क्या मामला है, देख लीजिएगा. इसको लेकर स्पेशल विजिलेंस यूनिट नोटिस जारी किया गया था. नोटिस मिलने के बाद आज मैं विजिलेंस इकाई कार्यालय में गया था. अधिकारीयों ने इंजिनियर अनिल कुमार यादव के मामले में मुझसे पूछताछ की. 


सुनील सिन्हा ने बताया कि वो अनिल यादव को नहीं जानते हैं. इस मामले में उनके पास कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं तो उन्हें जनता तक नहीं हूँ. कभी चेहरा तक नहीं देखा हूँ. हमारी कभी मुलाकात भी नहीं हुई है. इस मामले से मैं किसी प्रकार से जुड़ा हुआ नहीं हूँ. सुनील सिन्हा ने कि मुझे नोटिस जारी किया गया था, इसीलिए जाना आवश्यक था. अधिकारीयों ने काफी अच्छे तरीके से पूछताछ किया है. मैं आगे भी जांच में सहायता करूंगा.

टैग्स