ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगी

राहुल गांधी की ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद विपक्ष का हल्ला बोल, साइकिल से संसद पहुंचे नेता

DELHI : संसद में चल रहा अबतक का मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहा है. पेगासस जासूसी मामले पर विपक्षी दलों के नेता लगातार हंगामा करते आ रहे हैं. इसी को लेकर आज कांग्रेस सांसद राहुल गां

राहुल गांधी की ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद विपक्ष का हल्ला बोल, साइकिल से संसद पहुंचे नेता
First Bihar
2 मिनट

DELHI : संसद में चल रहा अबतक का मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहा है. पेगासस जासूसी मामले पर विपक्षी दलों के नेता लगातार हंगामा करते आ रहे हैं. इसी को लेकर आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के कई नेताओं ने आज संसद तक साइकिल मार्च निकाला है. 


विपक्षी एकता को मज़बूती देने के लिए आज सुबह राहुल गांधी ने सियासी दलों को नाश्ते पर बुलाया था. इस बैठक में कुल 14 विपक्षी दल शामिल हुए थे, बैठक की अगुवाई राहुल गांधी ने की. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में इस महामीटिंग के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साइकिल संभाली और संसद तक मार्च निकाला. कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, कार्ति चिदंबरम, गौरव गोगोई समेत अन्य नेता इस मार्च में दिखाई दिए. वहीं, राजद की ओर से मनोज झा ने भी साइकिल चलाई. मनोज झा ने कहा कि विपक्ष की साझा बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई, पूरा विपक्ष एकजुट है और सरकार को घेरने के लिए तैयार है.  


गौरतलब है कि किसान कानूनों, पेगासस स्पाईवेयर, कोविड-19 और महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर विपक्ष केंद्र पर हमलावर है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार संसद में इन मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है. इसी के चलते संसद के दोनों सदन लगातार स्थगित हो रहे हैं. वहीं मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष के सांसदों और अन्य प्रमुख नेताओं को मंगलवार सुबह ब्रेकफास्ट पर आमंत्रित किया. राहुल गांधी के साथ विपक्षी दलों के नेताओं की यह बैठक दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित की जा रही है.