ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

राजधानी में पुलिस पर जानलेवा हमला, कई जवान घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : राजधानी में अपराधियों को बदमाशों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, गलत कामों में शामिल लोगों को अरेस्ट करने जब पुलिस टीम पहुंच रही है

राजधानी में  पुलिस पर जानलेवा हमला, कई जवान घायल, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी में अपराधियों को बदमाशों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, गलत कामों में शामिल लोगों को अरेस्ट करने जब पुलिस टीम पहुंच रही है तो उसपर जानलेवा हमला कर दिया जा रहा है।  ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहटा थाने से निकल कर सामने आ रहा है। जहां,  उत्पाद विभाग और बिहटा थाने की पेट्रोलिंग टीम पर हमला कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग और बिहटा थाने की पुलिस अवैध शराब की छापेमारी करने मूसेपुर टोला गांव पहुंची थी। यहां से  पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति तोता राय को हिरासत में लिया। जिसके बाद लोग उग्र हो गए और पुलिस स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। वहीं हिरासत में लिए गए शराबी को भी पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर फरार हो गए। इस घटना में  कई जवान घायल हो गए। घटना के बाद बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है, फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 


दरअसल,उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में कुछ शराबी सड़क पर घूम रहे हैं, जिसके बाद विभाग की पुलिस शराब पीने के मामले में गांव के ही तोता राय और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आ रही थी। इसी दौरान उनके परिजन और आस पास के ग्रामीणों ने पुलिस पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद परिजन शराबियों को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर ले भागे. इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिस जख्मी हो गए। 


इधर, इस घटना को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष सह सर्किल इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया की मूसेपुर गांव में उत्पाद विभाग के द्वारा शराब को लेकर छापेमारी की जा रही थी, इसी दौरान दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी कर दोनों को ले जाया जा रहा था तभी कुछ लोगों ने उत्पाद विभाग के वाहनों पर हमला कर दिया।