ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरल

पूर्व विधायक जनार्दन मांझी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा उनके पुत्र हैं

DESK: जेडीयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक जनार्दन मांझी का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पुत्र ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी है। उन

पूर्व विधायक जनार्दन मांझी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा उनके पुत्र हैं
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

DESK: जेडीयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक जनार्दन मांझी का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पुत्र ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी है। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर। 


पिछले दिनों बाथरूम में उनका पैर फिसल गया था। इस दौरान वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जनार्दन मांझी का इलाज पटना में चल रहा था। इलाज के दौरान आज पटना में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर सांसद गिरधारी यादव, बांका विधायक रामनारायण मंडल, विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक मनीष कुमार, रूपेश चौधरी, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने शोक जताया है। पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर बांका में भी शोक की लहर है। 


 बांका के वरिष्ठ जेडीयू नेता जनार्दन मांझी 15 वर्षों तक अमरपुर और बेलहर विधानसभा से विधायक थे। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्‍होंने अपनी सीट अमरपुर विधानसभा से अपने पुत्र को जदयू से उतारा। उनके पुत्र जयंत राज कुशवाहा अमरपुर विधानसभा से चुनाव जीते। जयंत राज कुशवाहा बिहार सरकार में मंत्री हैं। जयंत राज कुशवाहा ग्रामीण कार्य मंत्री हैं। जनार्दन मांझी के निधन पर बिहार में शोक की लहर है। 


पूर्व विधायक जनार्दन मांझी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा उनके पुत्र हैं

पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. जनार्दन मांझी एक कुशल राजनेता के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय थे। वे बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। 


मुख्यमंत्री ने स्व. जनार्दन मांझी जी के पुत्र ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज से फोन पर बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। 


वही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निधन पर शोक जताया है। मंडल पांडेय ने ट्विटर पर लिखा है कि अमरपुर से पूर्व विधायक जनार्दन मांझी जी का असामयिक निधन के समाचार से मन दुखी हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 



वही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जनार्दन मांझी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बेलहर और अमरपुर के विधायक रहे जनार्दन मांझी जी के निधन की सूचना से आहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।