1st Bihar Published by: Updated Sep 22, 2022, 9:43:03 AM
- फ़ोटो
PURNEA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पूर्णिया आ रहे हैं। उनके आगमन से ठीक पहले NIA की टीम PFI के प्रदेश कार्यालय पर छापेमारी कर रही है। PFI के प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही NIA की टीम पहुंची हुई है और कई कागज़ातों की जांच कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से एक दिन पहले पूर्णिया के पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी सुबह 3 बजे से ही की जा रही है। इस रेड को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जहां सभी केंद्रीय बलों को लगाया गया है। खबर है कि एनआईए के एसपी खुद छापेमारी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस छापेमारी में क्या कुछ हुआ है इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन सूत्रों की माने तो बड़ी कार्रवाई की संभावना है।