1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Nov 16, 2024, 6:54:13 PM
- फ़ोटो
PURNEA: पूर्णिया के बैलोरी में गजमतिया ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ किया गया। गजमतिया ट्रेडर्स का उद्घाटन गजमतिया देवी के हाथों फीता काटकर किया गया। इस मौके पर पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, समाजसेवी जितेंद्र यादव के अलावा कई गण्यमान उपस्तिथ रहे।
गजमतिया ट्रेडर्स के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने भी पहुंच कर गजमतिया परिवार के सदस्यगण को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ की बधाई दी। वहीं मीडिया से बातचीत के क्रम में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि बहुत की खुशी की बात है कि पूर्णिया वासियों के लिए गजमतिया ट्रेडर्स प्रतिष्ठान खोला गया है।
उन्होंने कहा कि गजमतिया ट्रेडर्स में भवन निर्माण से संबंधित संपूर्ण सामग्री एक ही छत के नीचे सभी कंपनियों की उपलब्ध रहेगी। यहां आने वाले ग्राहकों को उचित दरों पर सामग्रिया उपलब्ध होगी। लोग एक बार जरूर आवे और सेवा का मौका दें।