Hindi News / news / प्राईवेट ITI पर सरकार की नकेल, 250 संस्थानों की मान्यता खत्म करने की...

प्राईवेट ITI पर सरकार की नकेल, 250 संस्थानों की मान्यता खत्म करने की तैयारी

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 19, 2019, 7:58:33 AM

प्राईवेट ITI पर सरकार की नकेल, 250 संस्थानों की मान्यता खत्म करने की तैयारी

- फ़ोटो

PATNA : सूबे में कुकुरमुत्ते की तरह उगे प्राइवेट आईटीआई संस्थानों पर सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है। सरकार ने अब वैसे संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है जिनके पास बुनियादी सुविधाएं नहीं है। राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में शिक्षा के लिए मूलभूत सुविधाएं हैं या नहीं सरकार इसका मूल्यांकन करा रही है। राज्य के अंदर एक 1171 प्राइवेट आईटीआई संस्थान है जिनमें से लगभग ढाई सौ संस्थानों के पास शिक्षा के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी नहीं है। सरकार इन संस्थानों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करेगी। राज्य के अंदर कुल 240 ऐसे प्राइवेट आईटीआई संस्थानों की सूची सरकार ने तैयार कर ली है, जिनकी मान्यता रद्द की जानी है। राज्य सरकार की तरफ से इसकी अनुशंसा केंद्र सरकार को भी भेज दी गई है। राज्य के अंदर कुल 180 ऐसे प्राइवेट आईटीआई संस्थान है जिनके पास संचालन के लिए आवश्यक दस्तावेज तक नहीं। सरकार के इस फैसले के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर के बगैर प्राइवेट आईटीआई चलाने वाले माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है।