ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election : बिहार चुनाव 2025 में वोटिंग बढ़ाने के लिए रैपिडो दे रहा मुफ्त बाइक टैक्सी राइड्स, आपको भी उठाना है सुविधा का लाभ तो याद करना होगा यह कूपन कोड 8th Pay Commission : 8वां वेतन आयोग गठित: 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों की वेतन संरचना में बदलाव की तैयारी, सरकार ने जारी की नई सरकार की नई अधिसूचना Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम DGCA New Rules 2025: फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत: अब टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कर सकेंगे फ्री कैंसिलेशन और मोडिफिकेशन? जानिए पूरी डिटेल Lalan Singh : 'घरे में बंद कर दिहो ...', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अनंत सिंह के वोट अपील में यह बातें बोलना पड़ा महंगा, पटना DM ने दर्ज किया FIR; जानिए क्या है पूरा मामला Patna accident : पटना में बाकरगंज नाले पर बना मकान धंसा, चार लोग फंसे; राहत-बचाव कार्य जारी Success Story: कौन हैं IAS आशीष कुमार? जिन्होंने अनंत सिंह के गिरफ्तारी से ठीक पहले संभाली थी मोकामा की कमान Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल

पवन सिंह को देखने के लिए क्रेजी हुए फैंस, पुलिस ने चटकाई लाठियां; कई घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 04 May 2023 08:19:54 AM IST

पवन सिंह को देखने के लिए क्रेजी हुए फैंस, पुलिस ने चटकाई लाठियां; कई घायल

- फ़ोटो

ARA  : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के फैंस की कमी नहीं है। इनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। इसी कड़ी में इनके गृह जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां, इनकी एक झलक पाने के लोग इस कदर बेसब्र हो गए कि उनके बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 


दरअसल, जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लाभुआनी गांव में सिद्धेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और भगवती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहुंचे हुए थे। जहां इनके आगमन की सुचना पर करीब 20 हजार से अधिक फैंस पहुंच गए थे। जिसके कारण पवन सिंह हेलीपेड पर ही घिर गए। यहां उनके समर्थकों में एक झलक पाने और मोबाइल में सेल्फी लेने वालों की होड़ मची हुई थी। लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके कारण पुलिस ने लाठी चटकानी शुरू कर दी। 



वहीं ,फैंस के बीच में घिरे पवन सिंह को सुरक्षित निकलने में पुलिस परेशान दिखी। पवन सिंह को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पवन सिंह को सुरक्षित कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी, जिसके बाद पवन सिंह को किसी तरह पुलिस हेलीपैड तक लेकर पहुंची। 



इसके बाद पवन सिंह ने  गंगा जी नहइबो ए मइया, जलवा ले अइबो, अंगना लिपइबो ए मइया कलशा धरइबो...सुनारी हमार मइया...जैसे कई भजन व देवी गीत गाकर पवन सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इधर, इसके बाद भी हजारों की भीड़ जुटने से अफरातफरी मच गई और भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी। वहीं मंगलवार को भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा ने समां बांधा। यज्ञ के आयोजक सत्य प्रकाश ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।  


आपको बताते चलें कि, पावरस्टार पवन सिंह लाभुआनी गांव में आयोजित हो रहे श्री 1008 श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य तपोनिष्ठ योगी संत श्री सुंदर राज यज्ञ में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में पवन सिंह को संतों ने सम्मानित किया। इस दौरान पवन सिंह अपने मंच से भोजपुरी अंदाज में कहा कि 'पवनवा के सौभाग्य बा कि एहिजवा आइल बा, रउआ लोगन के आशीर्वाद हमरा पर एही तरे बनवले रही जा।