ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Patna News: 6 दिसंबर से गांधी मैदान में पुस्तक मेला का आयोजन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 40 साल से पुस्तक मेला लग रहा है। इस बार भी 6 दिसंबर से पुस्तक मेला लगेगा। जो 17 दिसंबर तक खुला रहेगा। 6 दिसंबर को पुस्तक मेले का उद्घाट

Patna News: 6 दिसंबर से गांधी मैदान में पुस्तक मेला का आयोजन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 40 साल से पुस्तक मेला लग रहा है। इस बार भी 6 दिसंबर से पुस्तक मेला लगेगा। जो 17 दिसंबर तक खुला रहेगा। 6 दिसंबर को पुस्तक मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शिरकत करेंगे। इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। 


शुक्रवार को गांधी मैदान में पुस्तक मेला का उद्घाटन हो जाएगा। जिसके बाद लोग इस पुस्तक मेले में आ सकेंगे। इस बार पुस्तक मेला खास इसलिए होगा कि मेले में शास्त्रीय एवं लोक संगीत, फिल्म फेस्टिवल, नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, क्विज एवं ड्राइंग कंपटीशन, कवि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बार पटना पुस्तक मेला पद्मभूषण शारदा सिन्हा और पद्मश्री उषा किरण खान को समर्पित है। इन पर केन्द्रित कई प्रोग्राम आयोजित होंगे। 


इस बात की जानकारी पुस्तक मेला के संयोजक अमित झा ने दी। उन्होंने बताया कि देश के प्रसिद्ध किस्सागो डॉ. कुमार विमलेंदु बच्चों को कहानी लिखना सिखाएंगे। बच्चे यदि अच्छी कहानी लिख पाएंगे तब उनकी किताब भी छापी जाएगी। पुस्तक मेला में दो मुख्य मंच बनाए गये हैं। जहां ये कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोनों मंच का नाम पाटलिपुत्रा कॉलोनी और श्रीकृष्णापुरी रखा गया है। वही पुस्तक मेला में एंट्री के लिए 3 मेन गेट बनाया गया है। तीनों गेट का नाम बोरिंग रोड, फ्रेजर रोड और अशोक राजपथ रखा गया है। वही प्रशासनिक भवन का नाम राजेंद्र नगर रखा गया है।  


टैग्स