Hindi News / news / पटना नगर निगम में आज से हड़ताल, चतुर्थ वर्ग के स्टाफ अनिश्चितकालीन स्ट्राइक...

पटना नगर निगम में आज से हड़ताल, चतुर्थ वर्ग के स्टाफ अनिश्चितकालीन स्ट्राइक पर गए

1st Bihar Published by: Updated Aug 09, 2021, 7:19:10 AM

पटना नगर निगम में आज से हड़ताल, चतुर्थ वर्ग के स्टाफ अनिश्चितकालीन स्ट्राइक पर गए

- फ़ोटो

PATNA : पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो गई है. निगम के साडे 6000 चतुर्थवर्गीय कर्मी आज से हड़ताल पर चले गए हैं. फिर से हड़ताल से राजधानी पटना में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने दैनिक कर्मियों की सेवा नियमित करने समान काम के लिए समान वेतन और 18000 रुपये मासिक मजदूरी का आदेश जारी करने जैसी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है.


निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मी इसके पहले भी या मांग करते रहे हैं. जब पिछली बार इन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया था. तो निगम के पदाधिकारियों ने मान मनौवल कर उन्हें मना लिया था. यह भरोसा दिया गया था कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा. लेकिन अब कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद एक बार फिर निगम कर्मियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है.


पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीके आजाद भारतीय और महासचिव नंद किशोर दास के मुताबिक के एजेंसी कर्मियों के साथ मनमाना बर्ताव किया जा रहा है. सेवा की कोई गारंटी नहीं है. एजेंसी मनमाने तरीके से कर्मियों को रखती और हटाती है. साथ ही साथ बोनस देने की घोषणा के बावजूद अब तक राशि नहीं दी गई. संघ ने दावा किया है कि सभी अंचल और जलापूर्ति शाखा के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.