ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

राजधानी पटना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मारी गोली, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने पुलिस कर्मी को गोली मारी है। वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गोली

राजधानी पटना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मारी गोली, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने पुलिस कर्मी को गोली मारी है। वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गोली लगने से पत्रकार नगर थाने के कॉन्स्टेबल राम अवतार बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया है। 


पुलिस कर्मी को गोली मारने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि वाहन जांच के क्रम में जब बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गयी तब अपराधियों ने पुलिस कर्मी रामअवतार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। राम अवतार को कंकड़बाग स्थित राजेश्वरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार उनके घुटने के ऊपर गोली लगी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आम आदमी पर नहीं बल्कि पुलिस पर हमला किया है। इसी से समझा जा सकता है कि पटना में अपराधियों का मनोबल किस तरह सातवें आसमान पर हैं। अपराधी पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पत्रकार नगर थाना सहित कई थानों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 





रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता