Hindi News / news / पटना में मैट्रिक के स्टूडेंट ने एक बच्चे की मां से रचाई शादी,...

पटना में मैट्रिक के स्टूडेंट ने एक बच्चे की मां से रचाई शादी, एग्जाम की तैयारी करते-करते हो गया इश्क़

1st Bihar Published by: Updated Dec 22, 2019, 8:52:16 AM

पटना में मैट्रिक के स्टूडेंट ने एक बच्चे की मां से रचाई शादी, एग्जाम की तैयारी करते-करते हो गया इश्क़

- फ़ोटो

PATNA : प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला पटना से सामने आया है. जहां मैट्रिक में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट को एक बच्चे की मां के साथ प्यार हो गया. लड़का किराये पर रहकर पटना में पढ़ाई कर रहा था. इस दौरान माकन मालकिन की विवाहित बेटी से उसको लव को गया. दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. 


घटना पटना के बाढ़ थाना की है. जहां बाढ़ बाजार इलाके में मैट्रिक में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट को एक बच्चे की मां के साथ प्यार हो गया और दोनों ने लव मैरिज कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक घोसवरी प्रखंड के दयाचक मोहल्ले का रहने वाला एक नाबालिग स्टूडेंट बाढ़ स्टेशन के पास किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था. जहां उसे मकान मालकिन की शादीशुदा बेटी से इश्क़ हो गया. दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली.


इस बात का खुलासा तब हुआ. जब लड़के के पिता ने थाने में बेटे के अपहरण की शिकायत की. इसी बीच अचानक से प्रेमी बेटा अपनी नई नवेली पत्नी के साथ थाने आ पहुंचा. दोनों ने पुलिस को बताया कि अपनी मर्जी से उनदोनों ने शादी रचाई है. उनलोगों ने बताया कि उमानाथ मंदिर में दोनों ने लव मैरिज की है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़के की उम्र 15 साल और एक बच्चे की मां की उम्र 26 साल बताई जा रही है.