Hindi News / news / कोहरे की सफेद चादर में लिपटा पटना, तापमान गिरने से ठंड से बेहाल...

कोहरे की सफेद चादर में लिपटा पटना, तापमान गिरने से ठंड से बेहाल हुए लोग

1st Bihar Published by: Updated Dec 25, 2019, 7:18:03 AM

कोहरे की सफेद चादर में लिपटा पटना, तापमान गिरने से ठंड से बेहाल हुए लोग

- फ़ोटो

PATNA:पटना के लोगों को ठंड के साथ कोहरे का 'थर्ड डिग्री टॉर्चर' झेलना पड़ रहा है. ठंड बढ़ने के साथ अब राजधानीवासियों को कोहरे का कहर झेलना पड़ रहा है. अहले सुबह से पटना कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हुआ है.


एक तो लोग ठंड से परेशान हैं, दूसरा कोहरा भी अपना कहर बरपा रहा है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है. जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. विजिबिलिटी कम होने से सुबह जो लोग दफ्तर जा रहे हैं, उन्हें परेशानी हो रही है.


पटना के साथ पूरे बिहार में ठंड बढ़ गई है. राज्य के सभी जिलों में सर्दी का सितम झेलना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है. इसके साथ ही अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का भी अलर्ट है.