Hindi News / news / पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश शुरू

पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश शुरू

1st Bihar Published by: Updated May 01, 2020, 9:59:05 AM

पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश शुरू

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है. पटना के कई इलाकों तेज हवा के साथ ही बारिश शुरू हो गई है. वहीं दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. आसमान में काले-काले बादल छा गए हैं और तेज बारिश हो रही है.


पटना सहित बिहार के कई जिलों में गुरुवार की सुबह 10 बजते ही  अचानक काले घने बादल आसमान में मंडराने लगे और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. आंधी  से एक तरफ  लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं तेज हवा से आम जैेसे फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है.

वहीं पटना के कई ग्रामीण इलाकों में बारीश भी शुरू हो गई है. तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबर आ रही है. वहीं बता दें कि  बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है. जिसके वजह से  आए दिन आंधी और बारिश हो रही है.