ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पटना में अलविदा की नमाज के बाद शहीद अतीक अमर रहे के नारे लगे: समर्थकों ने कहा-अतीक, अशरफ और असद पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए शहीद

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज के बाद यूपी में मारे गये गैंगस्टर अतीक अहमद के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और

पटना में अलविदा की नमाज के बाद शहीद अतीक अमर रहे के नारे लगे: समर्थकों ने कहा-अतीक, अशरफ और असद पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए शहीद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज के बाद यूपी में मारे गये गैंगस्टर अतीक अहमद के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी खूब नारेबाजी हुई. ये वाकया पटना रेलवे स्टेशन से सटे जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज के बाद हुआ. सुरक्षा के लिए वहां पुलिस बल तैनात थी लेकिन पुलिस के जवानों ने नारेबाजी करने वालों से दूरी बनाये रखी.


पटना की जामा मस्जिद के बाहर अलविदा की नमाज के बाद जब बीच सड़क पर शहीद अतीक अहमद अमर रहे और मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे तो लोग हैरान रह गये. नमाज पढ़ कर उठे लोगों के एक समूह ने सडक पर नारेबाजी करनी शुरू कर दी. उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी की. इस दौरान कोई पुलिसवाला उनकी ओर झांकने तक नहीं आया.


नारेबाजी का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम रईस गजनवी बतलाया. उसने मीडिया के सामने कहा-आज हमने दुआ किया..या अल्लाह, अतीक अहमद की शहादत को कबूल फरमा. आज हमने यही दुआ किया अल्लाह से कि अतीक अहमद, अशरफ अहमद और असद अहमद की शहादत को कबूल फरमा. उन्हें मारा गया. योगी सरकार ने उन्हें प्लांड वे में मरवाया. इसमें कोर्ट, मीडिया, सरकार और पुलिस सबका हाथ है.


रईस गजनवी ने कहा-शहीद हुआ है अतीक अहमद. रोजा के दिन में उसको सरकार और पुलिस ने अपराधियों के जरिये मरवाया. पूरी दुनिया के मुसलमानों की नजर में वह शहीद हो गया. उसकी हत्या के लिए कोर्ट भी जिम्मेवार है.

टैग्स