Hindi News / news / पटना मेयर सीता साहू पर भी कोरोना का खतरा, बेटे शिशिर की रिपोर्ट...

पटना मेयर सीता साहू पर भी कोरोना का खतरा, बेटे शिशिर की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी

1st Bihar Published by: Updated Jul 07, 2020, 5:13:14 PM

पटना मेयर सीता साहू पर भी कोरोना का खतरा, बेटे शिशिर की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना संक्रमण की चपेट में लगातार हाईप्रोफाइल लोग आ रहे हैं. अब पटना कि मेयर सीता साहू पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


पटना नगर निगम मुख्यालय में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद ऑफिस को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन मेयर ऑफिस के स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ था.


राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. मंत्री और विधान परिषद के सभापति के संक्रमित मिलने के बाद कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले. मामला अब तेजी से बढ़ते ही जा रहा है. पटना में अब तक 1114 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है. राजधानी में 625  कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल 477 केस अभी भी एक्टिव हैं.