ब्रेकिंग
पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमपटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातम

पटना के दुल्हिन बाजार में गोलियों से थर्राया इलाका, चुनावी रंजिश में एक की मौत

PATNA : पटना राजधानी के दुल्हिन बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस दौरान जमकर गोलीबारी हुई. इसमे एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही गई. जबकि एक घायल बताया जा

पटना के दुल्हिन बाजार में गोलियों से थर्राया इलाका, चुनावी रंजिश में एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना राजधानी के दुल्हिन बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस दौरान जमकर गोलीबारी हुई. इसमे एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही गई. जबकि एक घायल बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से पटना के PMCH लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया हैं. 


मृतक प्रह्लाद सिंह के पुत्र समर प्रताप ने बताया उसके गांव में 9 जनवरी को वार्ड सचिव का चुनाव हुआ था. जिसमें प्रखंड के नियुक्त कर्मियों के द्वारा मिलीभगत से गड़बड़ी की गई थी. जिसकी शिकायत मेरे पिता प्रह्लाद सिंह ने ऑफिसर से की थी. नवनिर्वाचित वार्ड सचिव संजू सिंह को इस बात से नाराज था. इसलिए गुस्से में वह अंधाधुंध फायरिंग करने लगा. इस दौरान तीन गोली लगने से मेरे पिताजी की मौत हो गई. 


थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्वजनों के द्वारा लिखित शिकायत के बाद केस दर्ज किया जाएगा. पुत्र के अनुसार संजू सिंह सहित 10 लोगों को नामजद किया जा रहा है. नाम सामने आए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित के नेतृत्व में एएसआई अरुण कुमार पांडेय सहित दर्जन भर पुलिस छापेमारी कर रही हैं. मृतक के पत्नी लीला देवी की ओर से थाने में प्राथमिकी दज कराई जा रही है.

टैग्स