ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

पार्टी के विस्तार में जुटे मुकेश सहनी, कहा.. झारखंड के लोगों को विकल्प देगी VIP

PATNA : बिहार और उत्तर प्रदेश के बाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) झारखंड में भी संगठन का विस्तार करेगी। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दिशा

पार्टी के विस्तार में जुटे मुकेश सहनी, कहा.. झारखंड के लोगों को विकल्प देगी VIP
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार और उत्तर प्रदेश के बाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) झारखंड में भी संगठन का विस्तार करेगी। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है। रविवार को वीआईपी सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने झारखंड के वरिष्ठ पदाधिकरियों के साथ वीडियो कांनफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 


बैठक में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि झारखंड की स्थापना राज्य के आदिवासियों और स्थानीय लोगों के विकास के लिए किया गया था लेकिन जिस उद्देश्य को लेकर झारखंड की स्थापना हुई वह आजतक पूरा नहीं हो सका है। इस राज्य में सरकारें बदलती रहीं लेकिन लोगों का विकास नहीं हुआ। विकास के नाम पर सिर्फ नेताओं का विकास हुआ है। 


उन्होंने कहा कि वीआईपी यहां के लोगों को एक विकल्प उपलब्ध कराएगी, क्योंकि झारखंड के लोग भाजपा और अन्य दलों की सरकारों को देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज भी झारखंड के लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। झारखंड में रोजगार का कोई साधन उपलब्ध नहीं है।  उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग एक विकल्प की तलाश में हैं और वीआईपी एक विकल्प उपलब्ध कराएगी।  


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अगले महीने झारखंड में प्रदेश समिति बनाने और और जिलास्तर पर समिति बनाकर सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देने की बात की गई। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी जल्द ही झारखंड के दौरे पर जाएंगें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकत कर निषाद आरक्षण की मांग रखेंगे। 

टैग्स