ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

पड़ोसी की हत्या करने दिल्ली से आ रहे थे बिहार, रास्ते में ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

GOPALGANJ: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली से बिहार अपने ही पड़ोसी की हत्या करने आ रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों को पुलिस ने गोपालगंज जिले से किया ह

पड़ोसी की हत्या करने दिल्ली से आ रहे थे बिहार, रास्ते में ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली से बिहार अपने ही पड़ोसी की हत्या करने आ रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों को पुलिस ने गोपालगंज जिले से किया है. 


पुलिस ने  बताया कि गोपालगंज के गोपालपुर थाना इलाका अंतर्गत वाहन जांच किया जा रहा था. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही अल्टो कार की तलाशी ली गयी. इसी बीच दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें धर दबोचा. जिसके पुलिस को शक हुआ और वहां की तलाशी ली गई तो पिस्तौल, कारतूस के साथ कई और हथियार बरामद किये गये.


पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर युवकों से पूछताछ कर रही है. अब तक की पूछताछ में पता चला है कि एक युवक प्रकाश सिंह और ड्राइवर के बगल वाले सीट पर बैठा व्यक्ति नेविकास सिंह है. जो रिश्ते में दोनों भाई लगते हैं. पूछताछ में उन लोगों ने पुलिस को बताया कि अवैध अग्नेयास्त्र दिल्ली से लेकर आ रहे हैं. इस बात को भी स्वीकार है कि वो लोग अपने पड़ोसी की हत्या करने के लिए जा रहे थे.


जांच पड़ताल में चालक प्रकाश सिंह की कमर से एक पुराना लोहे का चमकता हुआ लोडेड पिस्टल, मैगजीन सहित बरामद हुआ. इसके साथ ही एक अलग से लोडेड मैगजीन गाड़ी में मिला है. इसके साथ ही कुल 16 जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और दो बड़ा चाकू बरामद हुआ. दोनों आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद हुआ है. वहीं साथ में बैठे विकास सिंह के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है.

टैग्स