ब्रेकिंग
Bihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

पी चिदंबरम पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का पलटवार, कहा- 'गैरजिम्मेदाराना और भड़काऊ है चिदंबरम का बयान'

DESK: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के मसले पर विपक्ष लगातार राजनीति कर रहा है. आर्टिकल-370 पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिंदबरम के दिये गये बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्र

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के मसले पर विपक्ष लगातार राजनीति कर रहा है. आर्टिकल-370 पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिंदबरम के दिये गये बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है.रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पी चिदंबरम का बयान गैर जिम्मेदाराना और भड़काऊ है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर लिया गया फैसला देश के हित में है और चिदंबरम से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी. आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करके हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेला है. बीजेपी की आलोचना करते हुए पी चिदंबरम ने कहा कि 'यदि जम्मू-कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता तो बीजेपी इस राज्य का विशेष दर्जा नहीं छीनती. उन्होंने ऐसा केवल इसलिए किया क्योंकि ये मुस्लिम बहुल है.'
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता