ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीर

OBC जनगणना को लेकर मायावती का ऐलान, यदि सही कदम उठाया गया तो BSP करेगी मोदी सरकार का समर्थन

DESK: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने OBC जनगणना को लेकर मोदी सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि द

OBC जनगणना को लेकर मायावती का ऐलान, यदि सही कदम उठाया गया तो BSP करेगी मोदी सरकार का समर्थन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने OBC जनगणना को लेकर मोदी सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में ओबीसी वर्ग की अलग से जनगणना कराने की मांग पर केंद्र की मोदी सरकार यदि कोई सकारात्मक कदम उठाती है तो बसपा संसद के अन्दर व बाहर भी इसका जरूर समर्थन करेगी। देश में ओबीसी समाज की अलग जनगणना की मांग कर रही विभिन्न पार्टियों के साथ बसपा ने भी समर्थन किया है। मायावती ने कहा कि बीएसपी शुरू से ही ओबीसी समाज की अलग जनगणना के समर्थन की मांग करती रही है।  


दरअसल, देशभर में ओबीसी जनगणना की मांग के बीच बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यह ट्वीट किया है कि 'देश में ओ.बी.सी. समाज की अलग से जनगणना कराने की माँग बी.एस.पी. शुरू से ही लगातार करती रही है तथा अभी भी बी.एस.पी. की यही माँग है और इस मामले में केन्द्र की सरकार अगर कोई सकारात्मक कदम उठाती है तो फिर बी.एस.पी. इसका संसद के अन्दर व बाहर भी जरूर समर्थन करेगी।' 



मायावती की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब बिहार में पक्ष और विपक्ष दोनों ओबीसी के लिए जातीय जनगणना की मांग कर रहा है। बीते दिनों आरजेडी  नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी यह कहा था कि ओबीसी की जनगणना होनी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ उनसे मिलने का समय मांगा है।



टैग्स