ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरल

RCP सिंह ने दी नीतीश से रिश्ते की दुहाई, बोले.. 23 साल से साथ हैं, पति-पत्नी के रिश्ते को भी परिभाषित नहीं कर सकता

DELHI : केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार पहली बार आमने-सामने थे। जेडीयू प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में नीतीश कुमार पटना से और आरसीपी सिंह

RCP सिंह ने दी नीतीश से रिश्ते की दुहाई, बोले.. 23 साल से साथ हैं, पति-पत्नी के रिश्ते को भी परिभाषित नहीं कर सकता
Editor
3 मिनट

DELHI : केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार पहली बार आमने-सामने थे। जेडीयू प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में नीतीश कुमार पटना से और आरसीपी सिंह दिल्ली से वर्चुअल मोड में जुड़े। दोनों नेताओं ने एक दूसरे की बैठक में खूब चर्चा भी की। आरसीपी सिंह जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए तो इस बात की खूब चर्चा हुई कि नीतीश कुमार उनसे नाराज है लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने पटना में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। नीतीश ने नाराजगी की खबरों को खारिज किया था और अब आज की बैठक के बाद आरसीपी सिंह ने भी नीतीश कुमार के साथ अपने रिश्ते की दुहाई दी है। 


प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री और जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि उनके और नीतीश कुमार के बीच रिश्ता बेहद पुराना है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि वह नीतीश कुमार से 23 साल पुराना रिश्ता रखते हैं। उनके संबंध नीतीश कुमार के साथ मधुर है क्योंकि वह उनकी पार्टी के नेता भी हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि जो लोग संबंध की बात करते हैं उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या पति-पत्नी, बाप-बेटे और भाई-भाई के रिश्ते को किसी परिभाषा में बांधा जा सकता है? आरसीपी सिंह ने कहा कि उनके और नीतीश कुमार के रिश्ते को लेकर चाहे जो भी अटकलें लगाई जाए लेकिन यह रिश्ता दिन-ब-दिन और ज्यादा मजबूत होगा। 



आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी के नेता है आज राजनीति में वह जो कुछ भी है वह नीतीश कुमार के सानिध्य से ही संभव है। जब वह नीतीश कुमार के संपर्क में आए थे तब नीतीश केंद्रीय मंत्री थे और मैं उनका प्राइवेट सेक्रेट्री था लेकिन अब राजनीति में वह साथ-साथ हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ मेरे रिश्ते को लेकर जो भी खबरें मीडिया में आई और वह केवल पब्लिसिटी के लिए है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता