1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2020, 2:33:28 PM
- फ़ोटो
PATNA : एनडीए में शामिल होने के बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सीएम आवास पहुंचे और सीएम नीतीश से मुलाकात की. इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी भी मौजूद रहे.
बता दें कि महागठबंधन से अलग होने का ऐलान करने के बाद मुकेश सहनी दिल्ली पहुंच भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी. जिसके बाद वे एनडीए में शामिल हुए थे और फिर बुधवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए ने 11 सीट मुकेश सहनी को देने का ऐलान किया था.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम नीतीश या जदयू पार्टी के कोई नेता मौजूद नहीं थे. जिसके बाद गुरुवार को मुकेश सहनी सीएम से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और औपचारिक मुलाकात की.