ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

नीतीश कुमार का पॉलिटिकल DNA खराब है, सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विधान परिषद में आज सत्ता दल और विपक्ष के बीच जमकर बहस देखने को मिली। इस दौरान बीजेपी परिषद के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नीतीश कुमार का पॉलिटिकल DNA खराब है, सम्राट चौधरी का बड़ा हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विधान परिषद में आज सत्ता दल और विपक्ष के बीच जमकर बहस देखने को मिली। इस दौरान बीजेपी परिषद के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक डीएनए ही खराब है और वे कब इधर से उधर चले जाए ये किसी को समझ नहीं आता। 



सदन में कार्यवाही के दौरान मंत्री विजय चौधरी जब विपक्ष को जवाब दे रहे थे, तभी नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को घेरे में ले लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी इसके साथ तो कभी उसके साथ दिखते हैं। उनका राजनीतिक डीएनए खराब है। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप तो हर पार्टी में रह चुके हैं। कभी मेरी पार्टी तो कभी जेडीयू और अब आखिरकार आप बीजेपी के साथ हैं। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि ये आपकी पार्टी कहां से हो गई।  ये कोई राजतंत्र नहीं है।



आपको बता दें, आज विधान परिषद की कार्यवाही काफी अहम रहा। आज सभापति के तौर पर देवेश चंद्र ठाकुर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। देवेश चंद्र ठाकुर विधान परिषद के 12वें स्थायी सभापति बने हैं। विधान परिषद के 85 साल के इतिहास में अब तक केवल 11 ऐसे सभापति हुए हैं जो स्थायी रहे हों, इसके अलावे सदन की जिम्मेदारी कार्यकारी सभापतियों के जिम्मे रही है। आज देवेश चंद्र ठाकुर स्थायी सभापति के तौर पर आज कामकाज संभाल लिया। सदन की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्वाचित सभापति देवेश चंद्र ठाकुर का अभिनंदन किया।


टैग्स