ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

नीतीश के लिए लड़ती है मांझी की पत्नी, कहती हैं - नीतीश जी से झगड़ा नहीं करना है, उन्होंने किया ये सब

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी उनसे अक्सर वर्तमान मुख्यमंत्री को लेकर लड़ाई करती है। यह बात हम नहीं बल्कि खुद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्

नीतीश के लिए लड़ती है मांझी की पत्नी, कहती हैं - नीतीश जी से झगड़ा नहीं करना है,  उन्होंने किया ये सब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी उनसे अक्सर वर्तमान मुख्यमंत्री को लेकर लड़ाई करती है। यह बात हम नहीं बल्कि खुद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कही है। उन्होंने यह बातें हैं अपने आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में कही है। इस पार्टी में बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे।


दरअसल, बिहार की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों इफ्तार पार्टी का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में बीते शाम जीतन राम मांझी के आवास पर दावत- ए - इफ्तार की पार्टी आयोजित की गई थी। इसी दौरान मांझी ने कहा - मेरी पत्नी हमेशा लड़ती है और कहती है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कभी झगड़ा नहीं करना है उन्होंने ही आप को सीएम बनाया है। आपको बहुत इज्जत सम्मान दिया है।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, ‘हम पर बहुत दबाव है। लोग मुझे अपने पास बुला रहे हैं। निर्णय लेने का समय आ गया है।’ लेकिन बाद में यह भी कहा कि ‘हम किसी भी सूरत में नीतीश कुमार का साथ नहीं छोड़ेंगे।’ मांझी ने कहा नीतीश कुमार ने पूर्णिया की रैली में मंच से ऐलान किया कि मांझी जी हम ही आपको सब कुछ देंगे; बनाएंगे।’ और बैठक के बाद कहा-’बैठक में कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए बहुत सारी बातें कही जाती हैं।' उनके अनुसार, बहुत सा काम जो हम करना चाहते हैं, उसके नहीं होने से हमारे लोग नाखुश है। नीतीश कुमार ने हमारी 22 - 23 बातों को लागू किया।  किंतु अब भी बहुत सारी बातें लागु नहीं हुई है। अब इसको लेकर हम अपने विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे। 


वहीं, जीतन राम मांझी बोले-’जरूरत पड़ी तो मैं अपनी सरकार के खिलाफ आंदोलन करूंगा, मगर हमेशा नीतीश कुमार के ही साथ रहूंगा। मैंने कसम खाई है। उनसे दिल मिला हुआ है।’ इससे पहले, ‘हम’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं ने अपनी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।


इधर, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के सरकारी आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुुए। उनका स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने किया। इसके अलावा पूर्व CM मांझी ने शराबबंदी को लेकर सरकार को सलाह दी है। उनका कहना है कि सरकार को शराब नीति में संशोधन करना चाहिए, क्योंकि मेडिकल साइंस कहता है शराब व्यसन नहीं है वो तो फायदे की चीज है।