ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

नीतीश पर तेजस्वी की चुप्पी नहीं हो रही खत्म, अमित शाह के बिहार दौरे पर पूछे सवाल

PATNA : बीजेपी की संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पटना में आयोजित हो रही है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित श

नीतीश पर तेजस्वी की चुप्पी नहीं हो रही खत्म, अमित शाह के बिहार दौरे पर पूछे सवाल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बीजेपी की संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पटना में आयोजित हो रही है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। जेपी नड्डा और अमित शाह के दौरे के बीच तेजस्वी ने बीजेपी पर तीखे सवालों की बौछार कर दी है लेकिन इस बड़े आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर तेजस्वी बोलने से लगातार बच रहे हैं।


दरअसल, बीजेपी और जेडीयू के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों दलों में जारी खींचतान के बीच राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बहाने बीजेपी ने बिहार के 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में शुरू कर दी है। बीजेपी के इस प्लान को लेकर एक तरफ जहां जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी करने की बात कह दी है तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। इधर, मुख्यमंत्री कुमार की चुप्पी पर तेजस्वी यादव भी चुप्पी साध ली है और वे इसको लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।


बीजेपी के संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंचे थे जबकि बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह भी आज पटना पहुंचे हैं। इसी बीच तेजस्वी यादव ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है। तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक पेज पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरीए उन्होंने केंद्र सरकार को जनता से किए वादे की याद दिलाई है। तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, महंगाई, अग्निपथ समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर उनकी चुप्पी खत्म नहीं हो रही है।