सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: Vyom Dipansh Updated Thu, 22 Jul 2021 06:04:55 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बस ने बाइक को रौंद डाला जिसमें तीन की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में बड़ा हादसा हुआ है। राजगीर थाना क्षेत्र के जरा देवी मंदिर के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे 4 युवकों की मौत हो गयी। घटना राजगीर थाना इलाके के जरा देवी मंदिर के पास की है। बताया जाता है कि दीपू ने हाल ही में नई बाइक खरीदी थी। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने की खुशी में वह अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए राजगीर के लिए निकला था।
दीपू जंगल की ओर जाने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दीपू, राजन, राजू और शैलेश शामिल है। सभी राजगीर के ही रहने वाले बताए जाते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।