ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

नागरिकता संशोधन बिल पर JDU में दो फाड़, प्रशांत किशोर के बयान से पार्टी ने किया किनारा, कहा- 'ये उनकी निजी राय है'

PATNA: नागरिकता संशोधन बिल पर JDU में ही दो फाड़ हो गया है. जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने इस बिल का विरोध करते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जिसके

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

PATNA: नागरिकता संशोधन बिल पर JDU में ही दो फाड़ हो गया है. जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने इस बिल का विरोध करते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जिसके बाद अब पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने प्रशांत किशोर के बयान से किनारा कर लिया है.


राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि यह उनकी निजी राय हो सकती है, पार्टी उनके बयान का समर्थन नहीं करती है. यह फैसला सबकी सहमित से लिया गया है. राजीव रंजन ने इस निर्णय को अटूट बताया है. वहीं आरजेडी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने प्रशांत किशोर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने जो सुझाव जेडीयू को दिया है, वह बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा कि हम प्रशांत किशोर के बयान का समर्थन करते हैं क्योंकि हमारी पार्टी नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करती है. उन्होंने कहा कि जेडीयू को प्रशांत किशोर के बयान पर विचार विमर्श करने की जरूरत है.


आपको बता दें कि लोकसभा में केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए सिटिजन अमेंडमेंट बिल का जेडीयू की तरफ से समर्थन किए जाने के बाद प्रशांत किशोर ने मोर्चा खोल दिया है. पीके ने कहा है कि सिटिजन अमेंडमेंट बिल का जेडीयू ने समर्थन किया है जो बेहद निराशाजनक है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि सिटिजन अमेंडमेंट बिल धर्म के आधार पर नागरिकता के अधिकार में भेदभाव वाला बिल है इसके बावजूद जनता दल यूनाइटेड ने इसका समर्थन किया. प्रशांत किशोर में पार्टी के फैसले के खिलाफ जाते हुए कहा है कि सिटिजन अमेंडमेंट बिल का समर्थन उनकी पार्टी के संविधान से मेल नहीं खाता. जनता दल यूनाइटेड के संविधान में पहले पेज के अंदर तीन बार धर्मनिरपेक्ष शब्द का इस्तेमाल किया गया है और पार्टी के नेतृत्व को गांधीवादी आदर्शों द्वारा निर्देशित बताया गया है. बावजूद इसके जेडीयू ने सिटिजन अमेंडमेंट बिल का समर्थन किया है, जिसे देखकर उन्हें निराशा हुई है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता