Hindi News / news / मुजफ्फरपुर स्टेशन मास्टर ने की पत्नी की हत्या, शव जलाते हुए रेलकर्मी के...

मुजफ्फरपुर स्टेशन मास्टर ने की पत्नी की हत्या, शव जलाते हुए रेलकर्मी के साथ हुआ गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated May 02, 2020, 3:46:16 PM

मुजफ्फरपुर स्टेशन मास्टर ने की पत्नी की हत्या, शव जलाते हुए रेलकर्मी के साथ हुआ गिरफ्तार

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: अवैध संबंध का विरोध करने पर मुजफ्फरपुर स्टेशन मास्टर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को अपने सहयोगी के साथ जलाने लगा. पुलिस ने स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर लीचीगाछी रेलवे कॉलोनी की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्टेशन मास्टर शंभू कुमार की पत्नी हेमलता आवास में संदिग्ध स्थिति में शव मिला. जिसके बाद शंभू ने अपने कुछ स्टाफ के साथ आनन फानन में सिकंदरपुर में जलाने लगा. इस दौरान हेमलता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और शव जलाते हुए शंभू और उसके दो स्टाफ को गिरफ्तार कर थाने लाई. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हेमलता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. 

लड़की के साथ अवैध संबंध

हेमलता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शंभू का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध था. पत्नी इसका विरोध करती थी. जिसके कारण ही उसमें हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि होली के दिन ही एक लड़की ने कॉल किया था. जब हेमलता ने पूछा तो शंभू छुपाने लगा. जिसके बाद दोनों विवाद हुआ. इसके बाद हेमलता ने गुस्से में हाथ का नस काटकर सुसाइड की कोशिश की थी. आज हत्या करने से पहले उसने हेमलता की पिटाई भी की थी. हेमलता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शंभू प्रेमिका से शादी करना चाहता है इसलिए उसने हत्या की है.