ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

CM नीतीश ने तेजस्वी से फोन पर की बात, लालू के सेहत की ली जानकारी, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ली। सीएम नीत

CM नीतीश ने तेजस्वी से फोन पर की बात, लालू के सेहत की ली जानकारी, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ली। सीएम नीतीश ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जिस दिन लालू के सीढ़ी से गिरने की खबर आई थी उस दिन भी लालू के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नीतीश कुमार ने ली थी।


बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत स्थिर है। उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। लालू यादव को दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। 


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की और लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली। लालू प्रसाद जल्द ठीक हो इसकी कामना भी पीएम मोदी ने की। बता दें कि कंधे में चोट लगने की वजह से लालू यादव पटना के पारस अस्पताल में इलाजरत हैं। यहां उन्हें ICU में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। इस दौरान लालू से मिलने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। उनकी तबीयत की जानकारी ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की लालू  प्रसाद के स्वास्थ्य जानकारी ली।


टैग्स