ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

मुखिया को सरकार का बड़ा तोहफा, पंचायत प्रतिनिधियों के लिए जारी हुआ 74 करोड़

PATNA: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर हैं। पंचायती राज विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 74 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि जारी की है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में त्रिस्त

मुखिया को सरकार का बड़ा तोहफा, पंचायत प्रतिनिधियों के लिए जारी हुआ 74 करोड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अच्छी खबर हैं। पंचायती राज विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 74 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि जारी की है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों जिला परिषद के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, पंचायत समिति के प्रमुख/ उप- प्रमुख, ग्राम पंचायत के मुखिया/उप- मुखिया, कचहरी के सरपंच/ उप- सरपंच को नियत भत्ता के लिए यह राशि जारी की गई है।


बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की माने तो बिहार प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों जैसे जिला परिषद अध्यक्ष को मासिक भत्ता 12 हजार, जिला परिषद उपाध्यक्ष को 10 हजार, समिति प्रमुख को 10 हजार, पंचायत समिति उप प्रमुख को 5 हजार, ग्राम पंचायत मुखिया ₹2500, ग्राम पंचायत उप- मुखिया ₹1200, ग्राम कचहरी सरपंच ₹2500, ग्राम कचहरी उप- सरपंच ₹1200, जिला परिषद सदस्य ₹2500, पंचायत समिति के सदस्य को ₹1000, ग्राम पंचायत सदस्य को ₹500, एवं ग्राम कचहरी सदस्यों (पंच) को ₹500 देय हों रहा हैं। 


राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में करीब चार माह के लिए समेकित नियत (मासिक) भत्ता भुगतान करने के लिए राशि जारी की है। जिलावार विवरणी- I के अनुसार जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों को 1,41,90,000 (एक करोड़ एकतालीस लाख नब्बे हजार रुपए) की राशि संलग्न विवरणी- II के अनुसार पंचायत समिति के प्रमुख, उप-प्रमुख तथा सदस्यों को 7,16,10,000 (सात करोड़ सोलह लाख दस हजार रुपए) की राशि, संलग्न विवरणी-III के अनुसार ग्राम पंचायत के मुखिया, उप-मुखिया तथा सदस्यों का 33,00,00,000 ( तैतीस करोड़ रुपए) की राशि तथा संलग्न विवरणी- IV के अनुसार ग्राम कचहरी के सरपंच, उप-सरपंच तथा सदस्यों को 33,00,00,000 ( तैतीस करोड़ रुपए) की राशि, कुल मिलाकर 74,58,00,000 (चौहतर करोड़ अनठावन लाख रुपए) की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।


टैग्स