ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति अभिषेक को उम्मीदवार बनाये जाने पर पत्नी अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति अभिषेक को उम्मीदवार बनाये जाने पर पत्नी अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

मुआवजे को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने सीओ को बनाया बंधक, झाड़ू-चप्पल और लात घूंसों से कर दी पिटाई

SAHARSA: सहरसा के महिषी प्रखंड कार्यालय के सीओ को लोगों ने बंधक बना लिया। सीओ और उनके ड्राइवर की लात-घूंसो और झाड़ू-चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्

मुआवजे को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने सीओ को बनाया बंधक, झाड़ू-चप्पल और लात घूंसों से कर दी पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के महिषी प्रखंड कार्यालय के सीओ को लोगों ने बंधक बना लिया। सीओ और उनके ड्राइवर की लात-घूंसो और झाड़ू-चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही और बाढ़ पीड़ित सीओ और उनके ड्राइवर को पिटते रहे। 


बताया जाता है कि महिषी प्रखंड के 11 पंचायतों के बाढ़ पीड़ित प्रखंड कार्यालय परिसर में मुआवजा को लेकर धरना दे रहे थे लेकिन सीओ साहब बाढ़ पीड़ितों से मिले बैगर ऑफिस से निकलने लगे। इस बात से गुस्साएं बाढ़ पीड़ितों ने पहले तो दौड़कर उनकी गाड़ी को रोका फिर सीओ और उनके ड्राईवर पर झाड़ू और चप्पलों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों की जमकर पिटाई की गई। 


इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही और बाढ़ पीड़ित सीओ और उनके ड्राइवर को पिटते रहे। मिली जानकारी के अनुसार सरकार से मुआवजे की आस में वे लोग धरना पर बैठे थे। उम्मीद थी कि सीओ साहब उनसे मुलाकात करेंगे। उनका दुख-दर्द सुनेंगे और मुआवजे का मरहम लगाएंगे। लेकिन सीओ साहब बैगर उनसे मिले बिना कोई बात कहे सुने अपने ऑफिस से निकल गए। फिर क्या था धरने पर बैठे ये बाढ़ पीड़ित उग्र हो गए। सीओ साहब की गाड़ी दौड़कर पकड़ लिया और उसके बाद झाड़ू और चप्पलों से ना सिर्फ जोरदार स्वागत किया बल्कि सीओ साहब को घंटों तक बंधक बनाए रखा और लात घूंसों की बरसात कर दी।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता