ब्रेकिंग
शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार

मोतिहारी अल्पावास गृह में महिलाओं के साथ गंदा काम, प्रताड़ित करने का भी लगा आरोप

MOTIHARI : चर्चित मुजफ्फरपुर बालिका अल्पावास गृह कांड के बाद बिहार में ऐसे कई संस्थाओं पर नजर रखी जा रही है. ऐसा ही एक मामला मोतिहारी अल्पावास गृह से भी सामने आया. इस मामले जा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : चर्चित मुजफ्फरपुर बालिका अल्पावास गृह कांड के बाद बिहार में ऐसे कई संस्थाओं पर नजर रखी जा रही है. ऐसा ही एक मामला मोतिहारी अल्पावास गृह से भी सामने आया. इस मामले जांच कर रही सीबीआई ने महिलाओं के साथ यौन शोषण और प्रताड़ित करने की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. सीबीआई की ओर से कोर्ट में दाखिल किये गए चार्जशीट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. 



सीबीआई ने साखी संस्था के सचिव सुमन सिंह सहित 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. आईपीसी के धारा 120 बी, 370 ए, 376 (2)डी और पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में एडीजे प्रथम के न्यायलय में करीब डेढ़ सौ पेज का चार्जशीट सीट दाखिल किया गया है. कोर्ट ने सभी आरोपियों को 9 फ़रवरी तक उपस्थित होने का निर्देश दिया है. 



महिला अल्पवास गृह मामले में रघुनाथ ओपी थाना में 4 अगस्त 18 को कांड संख्या 499/18 दर्ज हुआ था. कांड दर्ज होने के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. जांच के दौरान सीबीआई टीम कई बार मोतिहारी अल्पावास गृह पहुंची. सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट में सचिव के आरटीओ कुमारी बबिता श्रीवास्तव, आशा सिंह, गार्ड अरुण कुमार, त्रिभुअन चौबे, काउंसलर अर्चना कुमारी, रसोइया रामबाबू सिंह और सफाई कर्मी सुशीला देवी के नाम शामिल हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता