ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

लैंड फॉर जॉब केस अब 1 जून को होगी सुनवाई, राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी मीसा भारती

PATNA: जमीन के बदले नौकरी मामले में आरोपी मीसा भारती सोमवार की सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी. आरोपी मीसा भारती सोमवार की सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी. जहां एक बार फिर CBI ने सप्लीमेंट्री च

लैंड फॉर जॉब केस अब 1 जून को होगी सुनवाई, राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी मीसा भारती
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: जमीन के बदले नौकरी मामले में आरोपी मीसा भारती सोमवार की सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी. आरोपी मीसा भारती सोमवार की सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी. जहां एक बार फिर CBI ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा. अब कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 1 जून की तारीख मुकर्रर की है. हालांकि इस मामले आरोपी लालू यादव और राबड़ी कोर्ट नहीं पहुंचे. इस मामले में जुड़ें सभी आरोपी को पहले ही जमानत दी जा चुकी है. 


इस मामले में पहले ही लगातार पुरे परिवार से पूछ-ताछ की जा चुकी है. इस मामले में इससे पहले 29 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई थी. जहां आरोपियों की चार्जशीट कॉपी देने को कहा गया. CBI ने कोर्ट से सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश करने के लिए 4 हफ्ते का वक्त मांगा था. जिसके बाद इस मामले में अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 8 मई की तारीख रखी थी. बता दें 29 मार्च की सुनवाई में राबड़ी और मीसा भारती दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे. लेकिन सुप्रीमो लालू सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं थे. जहां लालू के वकील ने उनके खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था. उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी राबड़ी और लालू के कोर्ट नहीं पहुंचने पर उनके वकील खराब स्वास्थ्य का हवाला दे सकते है.


आपको बता दे कि, लालू प्रसाद पर 2004 से 2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की ग्रुप डी की अभ्यर्थियों से जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप है. सीबीआइ ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद, राबड़ी और उनकी बेटी मीसा भारती के साथ अन्य 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

टैग्स