Hindi News / news / मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 100 स्टूडेंट हुए निष्कासित, सबसे ज्यादा सारण में...

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 100 स्टूडेंट हुए निष्कासित, सबसे ज्यादा सारण में नकल करते पकड़े गये छात्र

1st Bihar Published by: Updated Feb 17, 2022, 9:00:21 PM

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन 100 स्टूडेंट हुए निष्कासित, सबसे ज्यादा सारण में नकल करते पकड़े गये छात्र

- फ़ोटो

PATNA: मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन बिहार के 18 जिलों में कुल 100 स्टूडेंट निष्कासित किए गये हैं। सारण में सबसे ज्यादा छात्र नकल करते पकड़े गये हैं। सारण में 28 छात्रों को कदाचार करने के आरोप में निष्कासित किया गया है। 


पटना में 6, नालंदा में 7, भोजपुर में 5, नवादा,सहरसा और मधेपुरा में 2-2, सुपौल और लखीसराय में 3-3, मधेपुरा में 2 परीक्षार्थी निष्कासित किए गये हैं तो वही बांका,सीवान,गोपालगंज,समस्तीपुर और रोहतास में 1-1, सारण में 28, खगड़िया में 12,वैशाली में 15, बेगूसराय में 4 और जमुई में 6 मैट्रिक परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गये। बिहार के 18 जिलों में कुल 100 मैट्रिक परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है। 


वही दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले 20 मुन्ना भाई भी पकड़े गये हैं। सुपौल में 8, नालंदा में 7, जहानाबाद में 3, दरभंगा और जहानाबाद में 1-1 ऐसे परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है जो दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे थे। 


इन 18 जिलों के अलावे बाकी बचे जिलों में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में किसी छात्र के निष्कासित होने की सूचना नहीं है। कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित हो इसे लेकर परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से निगरानी रखी जा रही हैं। सभी परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है।