ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

दिल्ली एम्स में आरजेडी सुप्रीमो से मिले मुकेश सहनी, लालू का जाना हाल-चाल

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शनिवार को दिल्ली एम्स पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनका हाल चाल लिया। दोनों नेताओं के

दिल्ली एम्स में आरजेडी सुप्रीमो से मिले मुकेश सहनी, लालू का जाना हाल-चाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA :  विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शनिवार को दिल्ली एम्स पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनका हाल चाल लिया। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। एस दौरान उन्होंने लालू का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी मुलाकात की और लालू के स्वास्थ से संबंधित जानकारी ली।


मुकेश सहनी शनिवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति के साथ दिल्ली एम्स पहुंचे थे। एम्स पहुंकर उन्होंने इलाजरत लालू प्रसाद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सहनी ने बताया कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। लालू को गरीबों का मसीहा बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लाखों लोगों के दिल में बसने वाले लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने के लिए करोड़ों लोग आज दुआ कर रहे हैं।


इधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई है। राजनीति के संबंध में चर्चा के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दो नेता एक साथ बैठे हों, तो बिना राजनीति के बात किए कैसे हो सकता है। हालांकि महागठबंधन में वीआईपी के शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अभी चुनाव में बहुत देर है और पार्टी अभी खुद के विस्तार में लगी है।