ब्रेकिंग
संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया

LTC SCAM : आरजेडी विधायक अनिल सहनी दोषी करार, स्पेशल CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से जुड़ी हुई सामने आ रही है। सीबीआई की विशेष अदालत ने जेडीयू के पूर्व सांसद और आरजेडी विधायक अनिल सहनी को एलटीसी घोटाले में दोषी करार दि

LTC SCAM : आरजेडी विधायक अनिल सहनी दोषी करार, स्पेशल CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सियासत से जुड़ी हुई सामने आ रही है। सीबीआई की विशेष अदालत ने जेडीयू के पूर्व सांसद और आरजेडी विधायक अनिल सहनी को एलटीसी घोटाले में दोषी करार दिया है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद और वर्तमान में कुरहानी से आरजेडी विधायक अनिल कुमार सहनी को दोषी ठहराया। 31 अगस्त को आरजेडी विधायक की सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी।


पूरा मामला यात्रा और महंगाई भत्ते की धोखाधड़ी से भुगतान का दावा करने से जुड़ा है। आरजेडी विधायक अनिल सहनी पर आरोप है कि उन्होंने राज्यसभा सांसद रहते हुए बिना कोई यात्रा किए उन्होंने भुगतान के लिए जाली ई-टिकट और फर्जी बोर्डिंग पास उपलब्ध कराये थे। इसके जरिए अनिल सहनी ने राज्यसभा के साथ 23.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।


बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने 31 अक्टूबर 2013 को अनिल सहनी एवं अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की थी। सोमवार को मामले पर सुनवाई करते हुए सीबीआई की विशेष अदालत ने अनिल सहनी और दो अन्य लोगों को दोषी करार दिया। बता दें कि अनिल सहनी साल 2010 से 2018 तक जेडीयू से राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद 2020 में आरजेडी की टिकट पर कुरहनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।

टैग्स