ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गयी। महापर्व छठ पूजा के अर्घ्य की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गंगा घ

लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गयी। महापर्व छठ पूजा के अर्घ्य की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सहित कई अन्य मंत्री भी सीएम के साथ मौजूद थे।


अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। स्टीमर से गंगा के कई घाटों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। गंगा घाटों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 


लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य सरकार की तरफ से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर अप्रोच पथ की मरम्मत सहित अन्य कार्य लगभग पूरा हो गया है। कार्य की प्रगति को देखने आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित कई अधिकारियों ने गंगा घाट का निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, कई मंत्री और अधिकारी पटना के गांधी घाट से स्टीमर पर सवार होकर विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान विभिन्न घाटों का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। राज्य सरकार के द्वारा व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की गयी है। खुद सीएम नीतीश कुमार लगातार छठ घाटों का जायजा ले रहे हैं और आज भी उन्होंने छठ घाटों का निरीक्षण किया।  


गौरतलब है कि छठ पूजा का त्योहार आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को खरना और 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा वही 11 नवम्बर को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और पारण के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन होगा। 







टैग्स