ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

लालू यादव से जुड़ी अच्छी खबर, आज सुबह उठकर बैठे RJD सुप्रीमो

DELHI: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में अब काफी सुधार आ गया है। आज यानी शुक्रवार की सुबह वह उठकर कुर्सी पर बैठे। लालू की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने लालू

लालू यादव से जुड़ी अच्छी खबर, आज सुबह उठकर बैठे RJD सुप्रीमो
First Bihar
2 मिनट

DELHI: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में अब काफी सुधार आ गया है। आज यानी शुक्रवार की सुबह वह उठकर कुर्सी पर बैठे। लालू की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने लालू की मुस्कुराती हुई तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, लालू यादव अभी भी डॉक्टर की निगरानी में है। ये खबर लालू प्रसाद यादव के समर्थकों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। 



आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, इसके बाद बुधवार को लालू को दिल्ली ले जाया गया। अब मीसा भारती ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें लालू यादव के चेहरे की मुस्कान बताती है कि लालू यादव की तबीयत में काफी सुधार आया है और घबराने की कोई जरुरत नहीं है।


लालू यादव से जुड़ी अच्छी खबर, आज सुबह उठकर बैठे RJD सुप्रीमोलालू यादव से जुड़ी अच्छी खबर, आज सुबह उठकर बैठे RJD सुप्रीमो

दरअसल, लालू यादव को लेकर कई भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है।  लेकिन, लालू की तस्वीर सामने आई है, जिसमे वे कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। इससे साफ़ हो गया है कि RJD सुप्रीमो की तबीयत में लगातार सुधार आ रहा है।


मिसा भारती ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा है, अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू प्रसाद यादव जी को याद रखें। धन्यवाद। तस्वीरें आज सुबह की: 

टैग्स