ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

लालू यादव का हाल जानने पहुंचे जीतन राम मांझी, तेजस्वी से हुई बातचीत

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पटना के पारस अस्पताल पहुंचे। अब से थोड़ी देर पहले जीतन राम मांझी पारस अस्पताल ग

लालू यादव का हाल जानने पहुंचे जीतन राम मांझी, तेजस्वी से हुई बातचीत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पटना के पारस अस्पताल पहुंचे। अब से थोड़ी देर पहले जीतन राम मांझी पारस अस्पताल गये थे जहां लालू यादव से मुलाकात कर उनकी तबीयत के बारे में जाना।


लालू यादव कंधे में फ्रैक्चर के बाद पारस अस्पताल में एडमिट हैं। मांझी के अस्पताल पहुंचते ही आरजेडी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद पारस अस्पताल में मौजूद थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई।


जीतन राम मांझी के साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता दानिश रिजवान भी पारस अस्पताल गए थे। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव दोनों से इन नेताओं की मुलाकात हुई। इस मौके पर आरजेडी के नेता उदय नारायण चौधरी, भोला यादव समेत अन्य भी मौजूद थे। 


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू जी की तबीयत अभी ठीक है वे सभी से बातचीत कर रहे हैं। हमलोगों से भी उन्होंने हालचाल पूछा। सारी दवाईयां चल रही है। टूटी हड्डी का उपचार किया जा रहा है। जीतन राम मांझी ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं लालू जी जल्द ठीक हो जाएं।


लालू यादव का हाल जानने पहुंचे जीतन राम मांझी, तेजस्वी से हुई बातचीत