ब्रेकिंग
ihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाबांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में नाराज़गी की चर्चा, रामबली चंद्रवंशी की दूरी से बढ़ी प्रशांत किशोर की चिंतामोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी… तभी पुलिस ने दे दी दस्तक, कट्टा-कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार

ललन सिंह का पलटवार, कहा- BJP के एजेन्ट थे RCP..अब देख रहे हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने

PATNA: JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बयान पर ललन सिंह ने पलटवार किया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह बीज

ललन सिंह का पलटवार, कहा- BJP के एजेन्ट थे RCP..अब देख रहे हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बयान पर ललन सिंह ने पलटवार किया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह बीजेपी के एजेन्ट हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीठ में छुरा घोंपने के बाद अब मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। ललन सिंह ने कह दिया कि जेडीयू का अस्तित्व खत्म करने वालो का अस्तित्व खुद समाप्त हो जाएगा।


बता दें कि गोपालगंज जाने से पूर्व आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वे जल्द ही बीजेपी का दामन थामेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने यह भी कहा था कि सात जन्मों में भी नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। यह भी कहा कि नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं उनकी सहमति से ही वे मंत्री बने थे यह बात वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी जानते हैं। 


आरसीपी के बयान पर पलटवार करते हुए ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू का अस्तित्व खत्म करने वालों का अस्तित्व समाप्त होगा। आरसीपी के बारे में ललन सिंह ने बताया कि आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्टाफ थे। नौकरी किया करते थे। नीतीश कुमार ने उन्हे बोलने लायक बनाया। 43 सीट पर पहुंचाने में बीजेपी के साथ आरसीपी ने षड्यंत्र किया। आरसीपी ने नीतीश कुमार के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। आरसीपी बीजेपी के एजेन्ट थे और अब मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है। 


जेडीयू फिर से 100 का आंकड़ा पार करेगी। सभी विपक्षी पार्टियां को एक साथ लाना नीतीश कुमार का लक्ष्य है। आरसीपी सिंह बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए नीतीश जी को कमजोर कर रहे थे। जब नीतीश जी ने पहचान लिया उसके बाद ही उनका टिकट काट दिया गया। हमलोग पहले से जान रहे थे कि उनका क्या धंधा चल रहा है। जेडीयू कैसे बना और कब बना इसका इतिहास और भूगोल तक आरसीपी सिंह को मालूम नहीं था।


 वे नीतीश कुमार के स्टाफ थे नौकरी कर रहे थे राजनीतिक इच्छा व्यक्त की तब नीतीश जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव बनाया। आरसीपी तो जेडीयू का ए से जेड भी नहीं जानते थे। आरसीपी के साथ-साथ ललन सिंह ने बीजेपी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जब सत्ता चली गयी तब बीजेपी विधवा विलाप कर रही है और धरना प्रदर्शन पर उतर गयी है। बीजेपी के एक मंत्री का जिक्र करते हुए ललन सिंह बोले की सीओ का तबादला कर रहे थे तब नीतीश ने रोका था।