Bihar News: बिहार में 18 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, FIR के बाद अब होगी विभागीय जांच Bihar News: रवि किशन को गोली मारने की धमकी देने वाले का बिहार से नहीं कोई कनेक्शन, गिरफ्तारी के बाद बोला "गलती हो गई" Bihar Election 2025: अगर आपके पास नहीं है वोटर कार्ड, तो इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दें सकते है वोट; जानिए Patna Traffic Police : कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कारगिल चौक से गायघाट तक वाहनों पर रोक Bihar Election 2025: विशाल प्रशांत ने 900 करोड़ की विकास परियोजनाओं किया पेश, नितिन गडकरी ने किया विमोचन, कहा- “तरारी बनेगा विकास का मॉडल” Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, IMD ने अभी से किया सावधान Bihar Election 2025: मोकामा में आचार संहिता उल्लंघन का मामला, ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर केस दर्ज; अनंत सिंह के समर्थन में निकला था रोड शो Bihar Election 2025: पहले चरण के प्रचार का शोर थमेगा आज , 18 जिलों में 6 नवंबर को वोटिंग; इतने करोड़ मतदाता करेंगे मतदान Bihar News: बिहार चुनाव के बीच करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, कांग्रेस बोली- जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी Bihar News: बिहार चुनाव के बीच करोड़ों की लागत से बना पुल धंसा, कांग्रेस बोली- जनता सब देख रही है, अब वोट से चोट करेगी
1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Mon, 08 May 2023 03:02:08 PM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस महीने मिशन विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर ओडिशा और मुंबई जा रहे हैं। इस दौरान वो आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार करेंगे और यदि उनलोगों की सहमति बनती है तो फिर पटना में विपक्षी एकता की मीटिंग आयोजित कर बिहार आने का निमंत्रण दे सकते हैं। इसी कड़ी में अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा है कि, भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के ही मेहमान है जो करना है कर लें।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर ललन सिंह ने कहा कि, हमारे मुख्यमंत्री हर जगह जाएंगे और अपनी मुहीम को और तेजी देंगे। जिसका परिणाम जल्द देखने को मिलेगा। भाजपा के लोग अब कुछ दिनों के मेहमान है और उनको जितना हल्ला करना है करें। इसका असर अब देश की जनता पर देखने को नहीं मिलेगा।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा को सबसे पहले कर्नाटक देखना चाहिए। वहां क्या हो रहा है, ये उनको 13 तारीख को मालूम चल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार अब देश के हर घर के लोग जान रहे हैं और लोगों के जुबान पर यह बात है कि इस बार भाजपा को सबक सीखना है। इस बार भाजपा का सफाया होना तय है। जो लोग बस इतना ही जानते हैं कि, जो उनके खिलाफ जाएगा उनके खिलाफ एजेंसी का इस्तेमाल करते रहेंगे। लेकिन, वो एजेंसी इस्तेमाल करते रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसबार जनता उसका जवाब देगी।
इसके आगे ललन सिंह ने कहा कि, मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक में उन्माद फैलाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री जय बजरंगबली का नारा लगाते हैं और कहते हैं कि कमल छाप पर वोट डालिए। भाजपा के भ्रष्टाचार की जो चर्चा हर गली गली में हो रही है उसको दबाने के लिए पूरा धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। मणिपुर जल रहा है देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर्नाटक में चुनाव में व्यस्त हैं। कुछ दिन यह लोग हैं जो चलाना हो चला ले उसके बाद कुछ नहीं चलेगा।
इधर, भाजपा के नेता के राज्यपाल से मुलकात को लेकर ललन सिंह ने कहा कि, सम्राट चौधरी को कुछ पता है, उनको बस हल्ला करना आता है। एक बात साफ़ है कि बिहार में जो लोग भी धार्मिक उन्माद फैला आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को धार्मिक उन्माद फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नीतीश कुमार की सरकार है कानून का राज चल रहा है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैला रही है और जांच में जो लोग पकड़े जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी।